मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:20 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : एएलएम को एक्सटेंशन न मिलने से नाराज़ बिजली कर्मियों ने किए प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन118 बार पढ़ा गया

फरीदाबाद,। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से लगे 162 असिस्टेंट लाइनमैन का सेवाकाल 31 मार्च को समाप्त हो गया था, लेकिन डेढ़ महीना बीत जाने के बावजूद हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने इनका सेवा विस्तार नही किया है। जबकि यह कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर पिछले सप्ताह आए आंधी तूफान में बड़ी संख्या में खंभे व ट्रांसफर गिरने से बाधित बिजली आपूर्ति बहाली के काम में दिन रात लगे हुए हैं। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन इस मामले को लगातार उठा रही है, लेकिन निगम के एसई इस मामले को गंभीरता से लेने की बजाय कर्मचारियों को डराने-धमकाने का काम कर जले पर नमक छिडक़ने का काम कर रहे हैं। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के बैनर तले मंगलवार को सभी सब डिवीजन में विरोध गेट मीटिंग की और निगम मैनेजमेंट व सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किए गए। प्रदर्शनों को संबोधित करते हुए एएचपीसी वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी, सर्कल सचिव कृष्ण कुमार, यूनिट कमेटी के प्रधान करतार सिंह,मनोज जाखड़,राम चरण रामकेश,भूप सिंह, दिनेश शर्मा चेतावनी दी गई कि अगर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से डीएअएचबीवीएन में पिछले दो साल से काम कर रहे 162 असिस्टेंट लाइनमैन को एक्टेंशन नहीं दी तो सभी बिजली कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी मैनेजमेंट व सरकार की होगी। प्रदर्शनों में सरकार की कर्मचारी एवं मजदूर विरोधी नीतियों और कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की और सर्व सम्मति से 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में बढ़ चढक़र शामिल होने का फैसला लिया गया। प्रदर्शनों में कौशल निगम के भंग कर सभी ठेका कर्मियों को नियमित करने, पुरानी पेंशन बहाली, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को खत्म करने, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने, कार्यालय पुनर्गठन के अनुरूप ढांचे और स्टाफ की पूर्ति करने, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं लागू करने, ग्रुप ष्ट एवं ष्ठ कर्मचारियों के स्थायीत्व की मांग दोहराई है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर