मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:54 · नई दिल्ली संस्करण

बीएमएस का 70वां स्थापना दिवस समारोह 23 जुलाई को, संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्‍य प्रदेश के भोपाल से कभी शुरू हुआ एक छोटा सा

प्रयास भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) इतना बड़ा हो जाएगा कि न सिर्फ भारत में

बल्‍कि वह दुनिया का सबसे बड़ा मजदूर संगठन बन जाएगा, इसकी कल्‍पना तो

शायद संगठन का प्रारंभ कर रहे लोगों को भी नहीं रही होगी, लेकिन यह वर्तमान

की हकीकत है। बीएमएस की छतरी में आज साढ़े छह हजार से अधिक मजदूर

यूनियनें एवं अन्‍य संगठन हैं। ऐसे में यह संगठन जिस स्‍थान से शुरू हुआ,

वहीं अपना 70 वां स्‍थापना दिवस मनाने जा रहा है।

इस संबंध में

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रदेशाध्‍यक्ष संजय सिंह ने बताया कि संगठन

अपना 23 जुलाई को 70वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्‍य कार्यक्रम मध्‍य

प्रदेश की राजधानी भोपाल में होगा। इसमें कि कई अन्‍य आयोजन भी होंगे।

उन्‍होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर बैठकों का दौर भी जारी है। मुख्‍य

आयोजन दोपहर साढ़े तीन बजे से रवींद्र भवन में होना है । भारतीय मजदूर संघ

के अध्यक्ष हिरनम्य पंड्या की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम का

उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले करेंगे।

संजय

सिंह ने बताया कि भारत के इस सबसे बड़े मजदूर संगठन की शुरूआत भोपाल में

23 जुलाई 1955 में सिरोजिया अग्रवाल पंचायती भवन से की गई थी, जिसे लोग आज

अग्रवाल धर्मशाला के नाम से जानते हैं। महान विचारक दत्तोपन्त ठेंगडी

द्वारा प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस

को इसकी स्‍थापना के लिए चुना गया था, इसलिए जब 23 जुलाई को इस संगठन की

स्‍थापना की गई, उस वक्‍त मुख्‍य तौर पर दत्‍तोपंथ ठेंगड़ी समेत अटल बिहारी

वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे, मानकचंद्र चौबे एवं अन्‍य कुछ लोगों की मुख्‍य

भूमिका रही थी।

उन्‍होंने बताया कि भारत के अन्य श्रम संगठनों की

तरह यह किसी संगठन के विभाजन के कारण से नहीं बना वरन एक भारत केंद्र‍ित

विचारधारा के लोगों का सम्मिलित प्रयास का परिणाम था। इनके साथ ही संगठन की

व्‍यवस्‍था में लगे बाबूलाल गौर, रामप्रसाद पहलवान जैसे वरिष्‍ठ

कार्यकर्ताओं ने इसे फिर आगे ले जाने का कार्य किया।

इसके साथ ही

बीएमएस के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर का कहना रहा कि भोपाल में

आयाजित हो रहे मुख्‍य कार्यक्रम में बीएमएस के सभी केंद्रीय पदाधिकारी

मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सभी केंद्रीय विस्‍तारित कार्यसमिति के सदस्‍य

रहेंगे। इस आयोजन में सम्‍म‍िलित होने मध्‍य प्रदेश के सभी जिलों के संगठन

पदाधिकारी भोपाल आ रहे हैं। वहीं, हमारे पुराने कार्यकर्ताओं को जिनके कारण

से यह संगठन आज वटवृक्ष बन सका है, वे भी आमंत्रित किए गए हैं।

गुर्जर

ने बताया कि इस मौके पर शोभा यात्रा के रूप में एक भव्‍य रैली भी निकाली

जाएगी, जोकि ठेंगड़ी भवन से शुरू होकर डिपो चौराहा, जवाहर चौक होते हुए

रोशनपुरा, फिर वहां से कार्यक्रम स्‍थल रविंद्र भवन तक आएगी। जिसमें कि

मुख्‍य तौर पर संगठन की 70 साल के गौरव का उल्‍लेख होगा। बीएमएस द्वारा

इसके लिए तैयारियां जोरो पर चल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर