सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन ने किया एक्ट्रेस मधुबाला पर बायोपिक का ऐलान
फिल्म
इंडस्ट्री में इस वक्त कई बायोपिक्स बन रही हैं और कुछ और बायोपिक्स
दर्शकों के सामने आने वाली हैं। कंगना की इंदिरा गांधी पर बनी बायोपिक
‘इमरजेंसी’ की इस समय खूब चर्चा हो रही है। कुछ अन्य विषयों पर भी काम किया
जा रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस मधुबाला पर बायोपिक की घोषणा सोनी पिक्चर्स
इंटरनेशनल प्रोडक्शन ने की है।
खूबसूरती के साथ-साथ मधुबाला
के जीवन में घटी घटनाओं और उसके पीछे के कारणों के बारे में भी हर किसी को
उत्सुकता रहती है। मधुबाला पर बायोपिक कौन नहीं देखना चाहेगा? अब इसे लेकर
एक बड़ा अपडेट आया है। आलिया भट्ट की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ की डायरेक्टर
जसमीत के रीन ने बायोपिक की घोषणा की है। इस फिल्म की घोषणा सोनी पिक्चर्स
इंटरनेशनल प्रोडक्शन ने की है। इसके साथ ही मधुबाला की बहन मधुर बृज भूषण
फिल्म की सह निर्माता हैं।
सोनी पिक्चर्स के ऑफिशियल सोशल
मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बायोपिक की घोषणा की गई। इसी बीच खबरें
आईं कि मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा एक बायोपिक बनाने जा रहे हैं और
कृति सेनन इसमें मधुबाला का किरदार निभाएंगी, लेकिन मधुबाला की बहन ने इन
बातों को खारिज कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये
भी बयान दिया था कि किसी और को ये बायोपिक करने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए।
अब
इस बायोपिक की घोषणा दर्शकों को और अधिक उत्साहित कर रही है। मधुबाला की
निजी जिंदगी के बारे में कई बातें कही और लिखी गई हैं। उन पर बनी ये
बायोपिक कितनी बेहतर और रियलिस्टिक होगी, ये तो अब रिलीज होने पर ही साफ
होगा।




