मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · शाम 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

चुट्टूपालू घाटी में एलपीजी गैस का टैंकर पलटा, जाम हुआ एनएच 33

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन21 बार पढ़ा गया
चुट्टूपालू घाटी में एलपीजी गैस का टैंकर पलटा, जाम हुआ एनएच 33

रामगढ़। रामगढ़ जिले के चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार को एलपीजी गैस का टैंकर पलट गया। इस हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पूरी तरीके से जाम हो गया है। गड़के मोड़ के पास एलपीजी गैस से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 का घाटी इलाका पूरी तरह जाम हो गया। एलपीजी गैस टैंकर पारादीप से काठमांडू जा रहा था।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने हाइड्रा और क्रेन के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर एलपीजी गैस से भरे टैंकर को उठाने का प्रयास कर रही है।एलपीजी गैस टैंकर से कोई गैस लीक नहीं हुई और किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई। गैस कंटेनर के चालक मो. शमशेर आलम ने बताया कि घाटी के ऊपर रुककर उसने चाय पी और फिर उसने टैंक को बाहर निकाला। घाटी में उसने देखा कि आगे एक ट्रेलर खराब हो गया है, उसने जैसे ही गाड़ी से पास लिया पीछे से रेलवे स्लैब लदे एक खुले ट्रेलर ने उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी और हजारीबाग की ओर भाग गया। इस टक्कर से वह अनियंत्रित हो गया‌ और डिवाइडर से टकराया और सड़क के बीचोंबीच पलट गया। टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ एलपीजी गैस थी और उसे नेपाल के काठमांडू ले जाया जा रहा था।रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि घाटी क्षेत्र में एलपीजी गैस टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद क्रेन हाइड्रा और फायर ब्रिगेड को बुलाकर टैंकर को उठाने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना के कारण घाटी पूरी तरह से जाम हो गया है। किसी तरह वन वे को चालू किया जा रहा है। घटना की जानकारी वरीय अधिकारी को दे दी गई है‌। जल्द ही गैस टैंकर को उठाकर यातायात सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर