मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव: वाराणसी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू,बूथों पर कतार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

वाराणसी,। लोकसभा चुनाव के सातवें और अन्तिम चरण में शनिवार को कड़ी

सुरक्षा के बीच जिले में सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई।

सुबह सात बजे मॉकपोल के बाद मतदान शुरू हुआ। वोटिंग के लिए सुबह 06.30 से

ही मतदाता अपने बूथों पर पहुंच कर कतारबद्ध होने लगे। सुबह से ही बूथों पर

मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

भीषण गर्मी और लू को

देखते हुए लोग सुबह ही मतदान करने का मन बना बूथों पर पहुंचने लगे।

ज्यादातर मतदाताओं के पास मतदान की पर्ची एक दिन पहले ही पहुंच चुकी थी।

वाराणसी संसदीय सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कुल सात प्रत्याशी

चुनावी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 19,97,577 मतदाता करेंगे,

जिसमें 9,13,692 महिला वोटर्स शामिल हैं। आधी आबादी वाराणसी में निर्णायक

भूमिका में है जो नारी सम्मान, स्वालम्बन से जुड़े मुद्दों को ध्यान में

रखकर वोट करेंगी। वहीं, 18 से 19 वर्ष के 37,226 फर्स्ट टाइम वोटर भी इस

चुनाव में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है। लोकतंत्र के महाकुंभ के

अंतिम और सातवें चरण में जिले में कुल 660 मतदान केन्द्रों के 1909 मतदान

स्थलों पर मतदान हो रहा है। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 127

सेक्टर मजिस्ट्रेट,18 जोनल मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ चक्रमण कर रहे है।

अलसुबह से ही जिला निवार्चन अधिकारी एस राजलिंगम,पुलिस कमिश्नर सहित अन्य

अफसर बूथों पर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लेने के साथ पीठासीन अफसरों और

मतदान कार्मिकों से मतदान की जानकारी लेते देखे गए।

गौरतलब

हो कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान शुरू हो

गया है। इस चरण की सीटों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाराणसी सीट भी

शामिल है। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय, पंकज चौधरी व अनुप्रिया

पटेल के अलावा अफजाल अंसारी समेत 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर