मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:43 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : छठे चरण में उप्र की 14 सीटों पर नौ बजे तक 12.33 प्रतिशत हुआ मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

लखनऊ,। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में आज शनिवार को उप्र की 14

सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। पहले दो घंटों में इन सीटों पर

कुल 12.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान 14.61 प्रतिशत हुआ है

जबकि सबसे कम 7.45 प्रतिशत मत पड़े हैं। मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की

लाइनें लगी हैं और शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

चुनाव आयोग

द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक छठे चरण में उप्र की जिन 14 लोकसभा सामान्य

निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहे हैं उन सीटों पर पहले दो घंटे यानी

नौ बजे तक सुल्तानपुर 14.11 प्रतिशत, प्रतापगढ़ 12.89 प्रतिशत, फूलपुर 7.45

प्रतिशत, इलाहाबाद 9.37 प्रतिशत, अम्बेडकरनगर 14.61 प्रतिशत, श्रावस्ती

9.95 प्रतिशत, डुमरियागंज 13.38 प्रतिशत, बस्ती 14.26 प्रतिशत, संत कबीरनगर

12.73 प्रतिशत, लालगंज (सुरक्षित) 10.95 प्रतिशत, आजमगढ़ 14.17 प्रतिशत,

जौनपुर 12.91 प्रतिशत, मछलीशहर (सुरक्षित) 13.33 प्रतिशत और भदोही लोकसभा

सीट पर 12.84 प्रतिशत में मतदान हुआ है। मतदेय स्थलों पर सुबह से ही

मतदाताओं की लाइन लगी हुई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता शाम छह बजे तक

सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इन 14 लोकसभा निर्वाचन

क्षेत्रों में कुल 162 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 146 पुरूष तथा 16

महिला प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 26 प्रत्याशी प्रतापगढ़ लोकसभा निर्वाचन

क्षेत्र में एवं सबसे कम छह उम्मीदवार डुमरियागंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र

में हैं। इस चरण में दो करोड़ 70 लाख 69 हजार 874 मतदाता सभी 162

उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

इन सीटों पर सबकी नजरें

इस

छठे चरण में मुख्यरूप से सुल्तानपुर से भाजपा की वरिष्ठ नेता व पूर्व

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, आजमगढ़ से भाजपा के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'

और सपा के धर्मेन्द्र यादव, श्रावस्ती से भाजपा के साकेत मिश्र, डुमरियागंज

से भाजपा के जगदम्बिका पाल, इलाहाबाद से भाजपा के नीरज त्रिपाठी और

कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह और जौनपुर से भाजपा की टिकट पर कृपाशंकर सिंह

चुनाव मैदान में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर