मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:05 · नई दिल्ली संस्करण

मनाही के बावजूद लखनऊ की चुनावी सभा में गरजे थे योगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि फायर

ब्रांड नेता की है। चुनाव सभाओं और रैलियों में योगी आदित्यनाथ को सुनने के

लिए भारी भीड़ उमड़ती है। अपने अलग अंदाज और तेवरों के लिए प्रसिद्ध योगी

आदित्यनाथ ने साल 2014 के उपचुनाव में लखनऊ में प्रशासन की मनाही के बावजूद

पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मिनी ट्रक में खड़े होकर जनसभा को संबोधित

किया था

2014 उपचुनाव में किया धुंआधार प्रचार

सिंतबर

2014 में उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा सीट मैनपुरी सहित कुल 10 विधानसभा

सीटों पर उपचुनाव हुआ। भाजपा के फायर ब्रांड योगी आदित्यनाथ उपचुनावों के

लिए चुनाव प्रचार की कमान संभाले थे। गोरखपुर के तत्कालीन सांसद योगी

आदित्यनाथ के तीखे भाषणों और प्रदेश सरकार पर हमलों से तत्कालीन समाजवादी

पार्टी की सरकार बेचैन हो गई थी। गौतम बुद्ध नगर में दिए उनके भाषण पर

चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भी जारी किया था।

योगी

आदित्यनाथ के धुआंधार प्रचार से घबराई सपा सरकार ने 10 सिंतबर को तत्कालीन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.लक्ष्मीकांत बाजपेयी और योगी आदित्यनाथ की

ठाकुरद्वारा, मैनपुरी और निघासन में सभाएं नहीं होने दीं। सुबह दस बजे

सिक्योरिटी क्लीयरेंस के बावजूद दो बजे उनके हेलीकाप्टर को उड़ने की इजाजत

नहीं दी गई।

लखनऊ में मनाही के बावजूद योगी ने की जनसभा

2014

के उपचुनाव में लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर भी चुनाव हुआ। भाजपा के फायर

ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने 10 सिंतबर को लखनऊ में गोपाल टंडन के समर्थन

में एक जनसभा सम्बोधित की। जिला प्रशासन ने सांसद को जनसभा की इजाजत नहीं

दी। लेकिन रोक के बावजूद योगी आदित्यनाथ शाम को जनसभा को संबोधित करने

पहुंचे। जनसभा को देखते हुए सुरक्षा के भारी इंतजाम किये गए थे।

इन्दिरा

नगर मुंशी पुलिया चौराहे पर परमिशन न मिलने पर मिनी ट्रक पर बने एक मंच से

आदित्यनाथ ने भाजपा समर्थकों को सम्बोधित किया। योगी आदित्यनाथ करीब 7 बजे

मुंशी पुलिया पहुंचे। उन्हें देखने और सुनने के लिए मुंशीपुलिया पर भारी

भीड़ जमा थी। मुंशीपुलिया चौराहे पर बनी पुलिस चौकी के सामने मिनी ट्रक में

खड़े होकर योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार और स्थानीय प्रशासन पर तीखे हमले

किए। जनसभा में योगी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी

भी मौजूद थे। इस मामले में चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन

मानते हुए लखनऊ के डीएम से दो दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की थी।

गौरतलब

है लखनऊ पूर्वी सीट भाजपा नेता कलराज मिश्र का देवरिया से सांसद निर्वाचित

होने के बाद ये सीट रिक्त हुई थी। इस सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी

टण्डन के पुत्र आशुतोष टंडन गोपाल जी प्रत्याशी के तौर पर मैदान में थे।

भाजपा प्रत्याशी गोपाल टंडन ने जीत हासिल की। उन्होंने सपा की जूही सिंह को

26 हजार 459 वोटों से हरा दिया। गोपाल टंडन को कुल 71 हजार 640 वोट मिले।

सपा प्रत्याशी जूही सिंह को 45 हजार 181 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के रमेश

श्रीवास्तव 9 हजार 757 वोटों से संतोष करना पड़ा।

तीसरी बार मुंशीपुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे योगी आदित्यनाथ

10

सिंतबर 2014 को लखनऊ पूर्वी विधानसभा उपचुनाव में योगी आदित्यनाथ ने जनसभा

को पार्टी के प्रचार वाहन में ही खड़े होकर संबोधित किया था। इसके बाद 22

फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ पूर्व से भाजपा

प्रत्याशी आशुतोष टंडन के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था। 17 मई 2024

को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ संसदीय सीट से प्रत्याशी राजनाथ सिंह

और लखनऊ पूर्व सीट पर हो रहे उपचुनाव के प्रत्याशी ओम प्रकाश श्रीवास्तव के

समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आ रहे है। गौरतलब है कि लखनऊ पूर्व

विधानसभा के विधायक आशुतोष टंडन गोपाल जी के निधन से रिक्त हुई लखनऊ पूर्व

सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर