मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:41 · नई दिल्ली संस्करण

लोहरदगा के भौंरो गांव में शहीद गणपत राय की जयंती पर विकास मेला आयोजित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन20 बार पढ़ा गया

लोहरदगा,

17 जनवरी । 1857 के वीर शहीद पांडेय गणपत राय की जयंती पर बुधवार

को उनके पैतृक गांव भंडरा प्रखंड के भौंरो गांव में जयंती सह विकास मेला का

आयोजन किया गया। राज्यसभा सदस्य समीर उरांव, सांसद सुदर्शन भगत, हटिया

विधायक नवीन जायसवाल, बिंदेश्वर बेक, उपायुक्त बाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस

अधीक्षक हरिश बीन जामा, डीडीसी दिलीप प्रताप शेखावत व पांडेय गणपत राय की

परपोती डॉ. वंदना राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का

उद्घाटन किया।

इससे पहले ने पांडेय गणपत राय की प्रतिमा पर

माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। लोगों ने शहीद को नमन करते हुए

उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्मारक समिति की अध्यक्ष डॉ.

वंदना राय ने कहा कि गांव में जो भी समस्याएं है, उन्हें सरकार दूर करे तभी

शहीद की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अतिथियों ने जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच

कंबल व परिसंपत्तियों का वितरण किया।

विकास मेले में राज्यसभा सदस्य

समीर उरांव ने कहा कि भौंरो गांव में बुनियादी समस्याओं को यथाशीघ्र ठीक

कराने को लेकर पहल होगी। साथ ही कहा कि शहीद की कुर्बानी व्यर्थ नहीं

जाएगी। उन्होंने जो समृद्ध व खुशहाल गांव समाज का सपना देखा था हम सभी को

मिलकर उनके सपनों को उड़ान देने की जरूरत है। केंद्र सरकार हर स्तर से गांव

के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

सांसद

सुदर्शन भगत ने कहा कि आज हम सभी जो कुछ भी हैं वह शहीदों की कुर्बानी व

उनके बलिदान से है। हमारी पहचान शहीदों से ही है। शहीद पांडेय गणपत राय के

गांव पहुंचकर वे खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शहीद के गांव को

आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।

इस

अवसर पर शहीद पांडेय गणपत राय स्मारक समिति के उपाध्यक्ष संजय खत्री,

प्रवीण प्रभाकर,ओम सिंह, बीडीओ रंजीत सिन्हा, सीओ दिनेश गुप्ता, थाना

प्रभारी गौतम कुमार, डॉ संजय कुमार, राजेश लाल, मुखिया सुमंति तिग्गा सहित

काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। समारोह का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार

प्राप्त शिक्षक गणेश लाल ने किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर