मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:34 · नई दिल्ली संस्करण

लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर, एम्स में चिकित्सकों की गहन निगरानी में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन4 बार पढ़ा गया

नई

दिल्ली, । देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से

अलंकृत और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी को

देररात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान

(एम्स) में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें

चिकित्सकों की गहन निगरानी में रखा गया है। पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी को

एम्स के पुराने प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है।

यूरोलॉजी

विभाग के चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। बताया गया है कि पूर्व उप

प्रधानमंत्री आडवाणी को उम्रजनित परेशानियों की वजह से एम्स में भर्ती

कराना पड़ा है। वो लगभग एक दशक से सक्रिय राजनीति से दूर हैं। हाल ही में

उनकी और प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर सामने आई थी। मौका था- एनडीए

संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी उनसे मिलने उनके घर

गए थे और उनका आशीर्वाद लिया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई

दिल्ली में 96 वर्षीय आडवाणी को उनके आवास पर औपचारिक समारोह में 'भारत

रत्न' प्रदान किया था। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और

लालकृष्ण आडवाणी के परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

पाकिस्तान

के कराची में आठ नवंबर, 1927 को जन्मे आडवाणी 1998 से 2004 के बीच भाजपा

नीत राजग सरकार में गृहमंत्री रह चुके हैं। वो 2002 से 2004 के बीच स्मृति

शेष अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में देश के सातवें उप प्रधानमंत्री का पद

संभाल चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर