मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 2:14 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल जिले में 11 बजे तक 27.94% मतदान,हथीन सीट पर सबसे कम 25.40 प्रतिशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन107 बार पढ़ा गया
पलवल जिले में 11 बजे तक 27.94% मतदान,हथीन सीट पर सबसे कम 25.40 प्रतिशत

पलवल। पलवल जिले की 3 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे तक 12.54 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे अधिक शहर सीट पर 14.21% मतदान हो चुका है। हथीन सीट पर सबसे धीमा मतदान चल रहा है। यहां कुल 9.70 प्रतिशत मतदान हुआ है।जिले में 11 बजे तक 27.94% मतदान: पलवल सीट पर सबसे अधिक 30.2%, होडल सीट पर 28.21, हथीन सीट पर सबसे कम 25.40% पोलिंग हुई है। जिले में कुल वोटर 7 लाख एक हजार 35 हैं। यहां कुल 717 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 3 विधानसभा सीटों पर 33 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें पलवल में 13, हथीन में 8 और होडल में 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।पलवल विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस के करण सिंह दलाल और भाजपा उम्मीदवार गौरव गौतम के बीच है। इसी तरह हथीन में कांग्रेस के मोहम्मद इसराइल, भाजपा उम्मीदवार मनोज रावत और इनेलो-बसपा के उम्मीदवार तैय्यब हुसैन भीमसिका चुनाव लड़ रहे हैं, यहां त्रिकोणीय मुकाबला हैं। होडल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान और भाजपा उम्मीदवार हरेंद्र रामरतन आमने-सामने हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर