मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

बीएचयू में ग्रंथालय उपयोगकर्ता समिति का गठन,प्रो.गोपेश्वर अध्यक्ष बने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
बीएचयू में ग्रंथालय उपयोगकर्ता समिति का गठन,प्रो.गोपेश्वर अध्यक्ष बने

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू ) में कुलपति प्रो.अजित चतुर्वेदी ने ग्रंथालय उपयोगकर्ता समिति का गठन किया है। समिति का उद्देश्य विश्वविद्यालय के पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण, उन्नयन तथा सहयोगात्मक विकास से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक सुझाव एवं अनुशंसाएं प्रस्तुत करना है। प्रो. गोपेश्वर नारायण (आणविक एवं मानव आनुवंशिकी विभाग, विज्ञान संस्थान ) इस समिति के अध्यक्ष बनाए गए है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि समिति में प्रत्येक संकाय के संकाय प्रमुख द्वारा नामित एक सदस्य सहित डॉ. टी.एस. कुम्बार, सलाहकार, पुस्तकालय एवं संस्थागत अभिलेखागार, आईआईटी गांधीनगर; डॉ. डी. वी. सिंह, पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष, दिल्ली विश्वविद्यालय; डॉ. एम. एन. जाधव, पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष, आईआईटी मद्रास सदस्य के रूप में तथा बीएचयू के पुस्तकालयाध्यक्ष सदस्य सचिव के रूप में शामिल होंगे।समिति विश्वविद्यालय के पुस्तकालयों के उपयोगकर्ता दृष्टिकोण से उनके उन्नयन एवं आधुनिकीकरण के उपायों की समीक्षा करेगी तथा सहयोगात्मक पहल एवं समझौता ज्ञापन से संबंधित प्रस्तावों का मूल्यांकन कर उपयुक्त अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर