मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:43 · नई दिल्ली संस्करण

मलिहाबाद में आम के मौसम में तेंदुआ की दहशत, वन विभाग ने पकड़ने के लिए लगाए पिंजरें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन4 बार पढ़ा गया

लखनऊ, । लखनऊ का मलिहाबाद अपने आम के बगीचों के लिए जाना जाता है।

इन दिनों मलिहाबाद में आम का सीजन चल रहा है और इस बीच बाग-बगीचाें व खेत

में तेंदुआ घूमने की दहशत है। तेंदुआ की जानकारी पर मलिहाबाद वन रेंज के वन

अधिकारी व उनकी टीम उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाकर दहशत में जी रहे

ग्रामीणों को बचाने के प्रयास में जुट गए हैं।

मलिहाबाद

रेंज की वन टीम मंगलवार को इलाके में देखे गए तेंदुआ की जानकारी लेने

राजधानी से सटे लखनऊ के मलिहाबाद, रहीमाबाद, बाकीनगर और उन्नाव के

सीमावर्ती क्षेत्र औरास पहुंची। टीम ने यहां पर प्रत्यक्षदर्शियों से

पूछताछ की।

वन विभाग की टीम को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि

तेंदुआ को सबसे पहले बाकीनगर गांव में खेत में देखा गया था। खेत में घूम

रहे तेंदुआ को देखकर लोग दहशत में आ गये थे। इसके बाद मलिहाबाद के आम के

बगीचा के निकट तेंदुआ दिखा। फिर लखनऊ की सीमा पर उन्नाव जनपद के कुठली गांव

में तेंदुआ को चहलकदमी करते हुए पाया गया। तेंदुआ को देखने वाले अभी भी

दहशत में ही है।

लखनऊ के मलिहाबाद से उन्नाव के औरास की दूरी 30

किलोमीटर के करीब है। ऐसे में तेंदुआ के तीन दिनों में 10 किलोमीटर से

ज्यादा की दूरी तय करने का अनुमान लगाया जा रहा है। लखनऊ के सीमा से बाहर

निकलने की पुष्ट जानकारी के बाद भी मलिहाबाद वन रेंज की टीम मान रही है कि

तेंदुआ अपनी लोकेशन बदल रहा है और उसके वापस आने में कोई शक नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शी

ग्रामीणों से वार्ता करने के बाद वन विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से

बगीचों, खेतों में कई जगहों पर पिंजरा लगाया। पिंजरा लगाने पहुंची टीम ने

इलेक्ट्रानिक वायर की मद्द से कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरों को भी लगाया है।

कैमरे की निगरानी में तेंदुआ की लोकेशन तलाशने में टीम जुट गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर