मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · शाम 5:04 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन93 बार पढ़ा गया
लातेहार में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

लातेहार।लातेहार एसपी कुमार गौरव के समक्ष मंगलवार को नक्सली संगठन जेजेएमपी के दो नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया। दोनों नक्सली लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत होसीर गांव के रहने वाले हैं। लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित एक समारोह में दोनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिन्हें एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ के कमांडेंट यादराम बुनकर ने माला पहना कर स्वागत किया।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी कुमार गौरव ने बताया कि सरकार के आत्म समर्पण नीति से प्रभावित होकर दोनों नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज के मुख्य धारा में लौटने का निर्णय लिया।उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस के द्वारा किए जा रही लगातार कार्रवाई से नक्सली काफी कमजोर हुए हैं। इसी क्रम में दोनों नक्सलियों ने सीआरपीएफ और छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार से संपर्क कर आत्म समर्पण करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद अधिकारियों के द्वारा की जानकारी दी गई। मंगलवार को दोनों ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। एसपी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सलियों के खिलाफ हिंसा के मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि पप्पू साहू पर तीन उग्रवादी हिंसा के मामले दर्ज हैं। जबकि चंदन साहू पर एक मामला दर्ज है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर