मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:21 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में भू-धंसान: कतरास की टंडाबाड़ी बस्ती में 20 घर जमीन में समाए, एनएच-32 जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन71 बार पढ़ा गया
धनबाद में भू-धंसान: कतरास की टंडाबाड़ी बस्ती में 20 घर जमीन में समाए, एनएच-32 जाम

धनबाद। कोयलांचल धनबाद का कतरास इलाका गुरुवार देर रात भू-धंसान की भीषण घटना से दहल उठा। सोनारडीह ओपी अंतर्गत टंडाबाड़ी बस्ती में अचानक तेज धमाके के साथ जमीन धंस गई, जिससे लगभग 20 घर 10 से 20 फीट गहरे गड्ढे में समा गए।

घटना के दौरान सूरज राम के परिवार के कई सदस्य मलबे में दब गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई गई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया। कोयले के अनियंत्रित खनन के कारण यह इलाका पहले से ही संवेदनशील और खतरनाक घोषित किया जा चुका है।

गुरुवार देर रात अधिकांश लोग जब अपने घरों में सो रहे थे या सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी जोरदार धमाके के साथ जमीन धंसने लगी। इस घटना में पूर्व प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया का आवास समेत कई मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए। लोग किसी तरह घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, जबकि एक घर में खड़ी कार भी जमीन में समा गई।

घटना के बाद विस्थापित परिवारों का आक्रोश बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) प्रबंधन और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सुरक्षा और न्यायोचित पुनर्वास की मांग को लेकर एनएच-32 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बीसीसीएल की अनदेखी के कारण दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है।

प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने और यातायात बहाल कराने का प्रयास जारी है, लेकिन प्रभावित परिवार सुरक्षित पुनर्वास और मुआवजे के लिखित आश्वासन पर अड़े हुए हैं।

शुक्रवार सुबह तक एनएच-32 पर जाम जारी रहा और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इधर, केंदुआडीह क्षेत्र में पूर्व में हुए भू-धंसान के कारण धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग बंद किए जाने के विरोध में धनबाद के विधायक राज सिन्हा गुरुवार को बेमियादी धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण मार्ग पिछले नौ दिनों से बंद है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विधायक ने जिला प्रशासन, नगर निगम और बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गंभीर स्थिति के बावजूद अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर