मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:58 · नई दिल्ली संस्करण

लालू यादव का दावा, देश में चार जून को आईएनडीआई गठबंधन की बनेगी सरकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया

पटना, । लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान से पहले

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने चार जून को केंद्र में बनने वाली सरकार की

भविष्यवाणी कर दी है। लालू यादव ने मंगलवार को दानापुर के फुलवारीशरीफ

स्थित इमारत-ए-सरीया में जनसंपर्क अभियान चलाया। यहां पत्रकारों से बातचीत

में उन्होंने चिरपरिचित अंदाज में कहा, 'मोदी गए अब'। मुस्लिम टोपी पहनकर

लालू मुसलमानों को बड़ा संदेश देने पहुंचे थे।

लालू ने कहा कि

नरेन्द्र मोदी को देश की जनता ने नकार दिया। देश में चार जून को आईएनडीआई

गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इसके साथ नरेन्द्र मोदी का सफाया हो

जायेगा। उन्होंने कहा कि रिजल्ट के बाद पता चल जाएगा कि देश की जनता किसके

साथ है। छह चरणों के परिणाम के बाद स्पष्ट है कि चार जून को नतीजे इंडिया

गठबंधन के पक्ष में आएंगे और हमलोग नई सरकार बनाएंगे। साथ ही कहा कि मोदी

बोल रहे हैं कि वे अवतार हैं लेकिन इसका पता चल जाएगा।

उल्लेखनीय है

कि लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में बिहार की आठ सीटों नालंदा, पटना साहिब,

पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में वोटिंग होनी है।

लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र संसदीय सीट से चुनाव

मैदान में हैं। यहां मीसा भारती और कभी राजद के बड़े नेता रहे भाजपा सांसद

रामकृपाल यादव के बीच सीधी टक्कर है। यहां ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी

उम्मीदवार खड़ा किया है।

पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में

फुलवारीशरीफ आता है, जहां बड़ी संख्या में मुसलमान मतदाता है। लालू यादव

यहां मुस्लिम मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद कर रहे हैं। क्योंकि, वे

जानते है कि मीसा को जीताने में मुसलमानों के वोट अहम है। अब देखना होगा कि

मुस्लिम मतदाता मीसा भारती को आशीर्वाद देते हैं या ओवैसी के साथ जाते

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर