मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:52 · नई दिल्ली संस्करण

समर्पण, सेवा और कर्मनिष्ठा से लखनी साहू ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: विष्णु देव साय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन75 बार पढ़ा गया
समर्पण, सेवा और कर्मनिष्ठा से लखनी साहू ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लखनी साहू की तारीफ करते हुए कहा कि उनके समर्पण, सेवा और कर्मठता ने पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

लखनी साहू को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा माई भारत एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23) से सम्मानित किया गया है।

लखनी साहू को मिले इस सम्मान पर सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव, कोरबा की बिटिया लखनी साहू, ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका ने अपने समर्पण, सेवा और कर्मनिष्ठा से पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।

उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें माई भारत एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23) से सम्मानित किया है, जो हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का क्षण है।

लखनी साहू ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है, उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को देश सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। लखनी को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।

सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट से 1 मिनट 10 सेकंड का वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में लखनी साहू के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया गया।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 अक्टूबर को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2022-23 के लिए माई भारत - राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए। माई भारत - राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इसका उद्देश्य स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है।

यह योजना 1969 में महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह के दौरान शुरू की गई थी। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा 1993-94 में स्थापित माई भारत-एनएसएस पुरस्कार, समाज सेवा, सामुदायिक विकास और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में युवाओं के उत्कृष्ट योगदान का सम्मान करते हुए उत्सव मनाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर