मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:45 · नई दिल्ली संस्करण

किशनगंज लोकसभा सीट पर मुस्लिम वोटर ही तय करते है किसी प्रत्याशी की हार और जीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया

किशनगंज,।

किशनगंज लोकसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी है। मुस्लिम बाहुल्य इस सीट पर

मुस्लिम वोटर ही किसी प्रत्याशी की हार और जीत तय करते हैं। लोकतंत्र के

महापर्व को लेकर जिले की मुस्लिम महिलाओं में उत्साह का माहौल है। सुबह से

ही मुस्लिम महिलाएं घर से निकलकर मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का

प्रयोग कर रही हैं।

मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद मुस्लिम

महिलाओं ने कहा कि उन्होंने विकास के मुद्दों पर अपना मतदान किया है। जिले

में 67 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता है और ऐसे में मतदान की सुबह से ही पोलिंग

बूथ पर मुस्लिम मतदाताओं की कतार देखने को मिल रही है। वहीं यहां 33

प्रतिशत हिंदू वोटर हैं। किशनगंज लोकसभा सीट पर 18 लाख 21 हजार 960 मतदाता

12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। लोकसभा क्षेत्र में कुल 1781

मतदान केंद्र बनाए गए है, जिसमें 258 संवेदन शील बूथ घोषित किया गया है।

मुस्लिम महिला मतदाता ने कहा कि हम लोगों ने काम करने वाले और क्षेत्र का

विकास करने वाले जनप्रतिनिधि को अपना वोट दिया है। किशनगंज गंगा जमुनी

तहजीब की मिसाल है और इस मिसाल को बरकरार रखना हम लोगों का दायित्व है।

मजहब और जाति से ऊपर उठकर हम लोगों ने अपना मतदान किया है, सभी पहले मतदान

करें फिर जलपान।

गौर करे कि किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6

विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें अमौर व बायसी विधानसभा पूर्णिया जिला में आता

है। वहीं मतदान केंद्र पर सुरक्षा को लेकर केंद्रीय बल के 30 कंपनी BSF,

CRPF, CISF व SSB पहुंचे हैं। वहीं हजारों की तादाद में दूसरे जिलों से

बिहार पुलिस के जवान भी आए हैं। वहीं केंद्रीय सुरक्षा बल और जिला पुलिस बल

को मतदान केंद्रों में तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी

नहीं हो।

लोकतंत्र का महापर्व के मतदान को लेकर जिले में जबरदस्त

उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।इस लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने

के कारण पूरे देश की नजर किशनगंज संसदीय सीट पर टिकी हुई है। जदयू

प्रत्याशी मुजाहिद आलम, कांग्रेस प्रत्याशी जावेद आजाद और एआईएमआईएम

प्रत्याशी अख्तरुल इमाम के बीच काटे की टक्कर है और तीनों प्रत्याशियों के

सूरजपुर मुस्लिम होने के कारण इनकी निगाह हिंदू वोटरों पर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर