मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

मरीजों के साथ ठीक व्यवहार करें चिकित्सक : योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन50 बार पढ़ा गया
मरीजों के साथ ठीक व्यवहार करें चिकित्सक : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के 120वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चिकित्सक का व्यवहार ठीक होता है तो नर्सिंग व पैरामेडिकल का व्यवहार अपने आप ठीक हो जाता है। इसलिए चिकित्सक मरीजों के साथ ठीक व्यवहार करें। डाक्टर की सबसे बड़ी पूंजी उसकी संवेदना होती है। सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना से चिकित्सक काम करते हैं।मुख्यमंत्री ने शनिवार को बताया कि केजीएमयू में डाटा सेंटर की स्थापना होगी। डाटा सेंटर की स्थापना केजीएमयू की प्रतिष्ठा को बढ़ायेगा। केजीएमयू एक ऐसा संस्थान है जो कोरोना काल में सरकार की मंशा के अनुरूप काम किया। केजीएमयू के सर्जरी विभाग के लिए 377 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृति हुई है। फायर शेटी के लिए बजट जारी किया गया है। लारी कार्डियोलाॅजी का भी विस्तार हो रहा है। ट्रामा सेंटर की स्थापना के लिए​ कार्यवायी को आगे बढ़ाया जा रहा है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काल का प्रवाह किसी का इंतजार नहीं करता। केजीएमयू की स्थापना के लिए उस समय की कई रियासतों ने इसके निर्माण में सहयोग किया है। आज देश के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान के रूप में केजीएमयू एक अग्रणी चिकित्सा ​संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप 150 एकड़ के क्षेत्रफल में इसका दायरा होने जा रहा है। आज भारी भरकम फौज है। किसी व्यक्ति या संस्थान की पहचान संकट के समय होती है। सामान्य दिनों में तो सब लोग काम करते हैं, संकट के समय लोग मैदान छोड़कर भागते हुए दिखाई देते हैं। कई नई — नई सेवाएं यहां शुरू हुई हैं। वर्तमान के साथ—साथ भविष्य को देखते हुए भी अपनी तैयारी चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार पर प्रहार किया है। समय से अगर कोई भी कार्ययोजना शासन के पास पहुंचती है तो उसे पास किया जाता है। मरीज को उपचार के लिए पैसे की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश को 2027 तक ​विकसित भारत बनाने का लक्ष्य लिया है। मेडिकल एजूकेशन व स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मानक तय करें।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा व केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद उपस्थित रहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर