मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के रहते निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं : ममता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन49 बार पढ़ा गया
भाजपा के रहते निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं : ममता

कोलकाता। ममता बनर्जी ने शनिवार पश्चिम मिदनापुर के केशियाड़ी से अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की मौजूदगी में “फ्री एंड फेयर” चुनाव संभव नहीं है।जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, “हम निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं, लेकिन बीजेपी के रहते यह संभव नहीं। एसआईआर एक बड़ा घोटाला है। दिल्ली से बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन हमारा लक्ष्य भी दिल्ली है।”यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कड़ा रुखममता बनर्जी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “एक देश, एक कानून के नाम पर विविधता खत्म करने की कोशिश हो रही है। हम इसका पूरी तरह विरोध करेंगे। जो भी जबरन कानून लाए जाएंगे, सत्ता में आने पर उन्हें रद्द किया जाएगा।”मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ साजिश रची गई। उन्होंने कहा, “मेरे नामांकन को रद्द कराने के लिए मेरे खिलाफ झूठे हलफनामे दाखिल किए गए। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।”ममता ने बीजेपी पर बंगाल को बांटने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा, “बिहार में जिन लोगों के वोट कटे, उन्हें राशन और बैंक खाते बंद करने की धमकी दी जा रही है। मैं यहां ऐसा नहीं होने दूंगी। डिलिमिटेशन बिल लाकर बंगाल को टुकड़ों में बांटने की कोशिश हो रही है।”उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कभी आदिवासी समुदाय के बीच जाकर काम नहीं किया। “हमने कानून बनाकर आदिवासियों को जंगल और जमीन का अधिकार दिलाया है। उनकी जमीन जबरन कोई नहीं ले सकता,”ममता बनर्जी ने जंगलमहल क्षेत्र में हुए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा, “एक समय यह इलाका हिंसा से जूझ रहा था। लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। आज यहां व्यापक बदलाव हुआ है, और यह केंद्र सरकार की नहीं, राज्य सरकार की देन है।”केशियाड़ी के बाद ममता बनर्जी का कार्यक्रम झाड़ग्राम और बांकुड़ा के बड़जोड़ में भी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर