मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:17 · नई दिल्ली संस्करण

कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार में गंगा सहित अन्य नदियाें में लाखाें ने लगाई डुबकी, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था फेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन39 बार पढ़ा गया
कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार में गंगा सहित अन्य नदियाें में लाखाें ने लगाई डुबकी, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था फेल

पटना। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बिहार में गंगा, गंडक और बागमती घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के चलते पटना के कई इलाकाें में महाजाम की स्थिति रही। पटना स्थित दीघा घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। भारी भीड़ के चलते पटना-दीघा एलिवेटेड रोड पर गाड़ियां रेंगती दिखीं।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पटना के दूसरे घाटों पर भी भीड़ जुटी। त्रिवेणी घाट, कटैया घाट और मस्ताना घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आए। प्रशासन ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में में बदलाव भी किया गया था लेकिन सारी व्यवस्थाएं भीड़ के आगे ध्वस्त हो गईं। स्टेशन रोड से बेली रोड जाने वाला मार्ग, गांधी मैदान से एनआईटी घाट जाने वाला मार्ग और गर्दनीबाग जाने वाले रास्ते में फ्लाईओवर पर वाहन रेंगते नजर आए।गंगा स्नान करने आए श्रद्धालु भी नगर में जाम में फंसे रहे। यह जाम सुबह से दोपहर तक लगा रहा। लगभग आठ से 10 हजार गाड़ियां सिर्फ पटना में जाम में फंसी रहीं, जबकि पटना और हाजीपुर को जोड़ने वाले जेपी सेतु पुल पर भी जाम लगा रहा।पटना के अलावा बिहार के हाजीपुर, बेगूसराय के सिमरिया, गंडक नदी के त्रिवेणी संगम और बागमती के तटों सहित कमला नदी तट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।उल्लेखनीय है कि सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने का बड़ा महत्व है। इस अवसर पर देशभर में गंगा नदी के घाटों पर स्नान के लिए भीड़ उमड़ती है। विशेषकर पटना, वाराणसी, हरिद्वार, ऋषिकेश और प्रयागराज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान-दान के लिए पहुंचते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर