मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · दोपहर 3:11 · नई दिल्ली संस्करण

जेएसएससी अध्यक्ष का इस्तीफा छात्रों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास : ओम वर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा के इस्तीफे पर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने बुधवार को कहा कि आजसू ने चरणबद्ध आंदोलन कर जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने और जेएसएससी के अध्यक्ष की इस्तीफे की मांग की थी। आज जब छात्र आंदोलन कर रहे हैं और विभाग शक के दायरे में है तब जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा का व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर पद से इस्तीफा देना राज्य सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है और सरकार द्वारा छात्रों के आक्रोश को नजरअंदाज करने के समान है।

वर्मा ने कहा कि आजसू समेत राज्य के लाखों युवाओं द्वारा इस मामले की सीबीआई जांच की मांग अभी भी वहीं की वहीं है। यह इस्तीफा छात्रों को दिग्भ्रमित नहीं कर सकता है। नीरज सिन्हा का इस्तीफा इस मामले के मूल वजह को छिपाने का प्रयास है और इस इस्तीफे ने सरकार की युवाओं के प्रति उनकी गलत नीतियों और उदासीन रवैये पर भी मोहर लगा दी है। यह खबर इस मामले में बड़े-बड़े सफेदपोश लोगों की संलिप्तता की तरफ इशारा कर रहा है। सरकार को अविलंब पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करानी होगी ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और छात्रों के साथ न्याय हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर