मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:31 · नई दिल्ली संस्करण

कबाड़खाने में भीषण आग, 10 दमकलों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन72 बार पढ़ा गया
कबाड़खाने में भीषण आग, 10 दमकलों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

जोधपुर। जोधपुर शहर के कायलाना रोड क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बहुचर्चित बबलू कबाड़ी के नाम से संचालित एक कबाड़खाने में अचानक भीषण आग लग गई। यह कबाड़खाना पिछले कई वर्षों से संचालित है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कबाड़खाने में बड़ी मात्रा में पुरानी गाड़ियां, लोहे का स्क्रैप, वाहन पार्ट्स और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में काले धुएं का घना गुबार उठने लगा, जो दूर-दूर तक दिखाई दिया।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों को तेज धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं। आशंका जताई जा रही है कि कबाड़ में रखे पुराने वाहनों के टैंक, बैटरियां और अन्य केमिकल पदार्थों के कारण ये धमाके हुए।घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम एवं अग्निशमन विभाग की 8 से 10 दमकलें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया। हालांकि इस दौरान कबाड़खाने में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की फैक्ट्रियों और दुकानों को भी अलर्ट किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर