मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 9:46 · नई दिल्ली संस्करण

जोधपुर पुलिस अब एआई से अपराधियों पर कसेगी शिकंजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन23 बार पढ़ा गया
जोधपुर पुलिस अब एआई से अपराधियों पर कसेगी शिकंजा

जोधपुर। जोधपुर पुलिस अब अपराधियों पर और भी अधिक प्रभावी तरीके से शिकंजा कसने की तैयारी में है। जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक को अपनी कार्यप्रणाली में शामिल करने जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने पुलिस कंट्रोल रूम को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। कंट्रोल रूम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ा जा रहा है, जिससे अपराध की घटनाओं पर तुरंत और सटीक प्रतिक्रिया संभव होगी। एआई तकनीक के जरिए क्राइम स्पॉट से मिलने वाले इनपुट्स को जोडक़र त्वरित विश्लेषण किया जा सकेगा। इससे न केवल अपराधियों की पहचान में मदद मिलेगी, बल्कि उनकी गतिविधियों का डिजिटल डेटा भी थानाधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे अपराधियों को पकडऩे की प्रक्रिया और अधिक तेज़ व सटीक हो सकेगी। इसके अतिरिक्त, ट्रैफिक सिस्टम को भी पायलट प्रोजेक्ट के तहत एआई से जोड़ा जा रहा है।

इससे ट्रैफिक नियंत्रण, नियम उल्लंघन की निगरानी और दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलेगी।पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि यह पहल जोधपुर पुलिस को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी और अपराध नियंत्रण में एक बड़ा बदलाव लाएगी। भविष्य में इस तकनीक के और भी विस्तार की योजना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर