मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:01 · नई दिल्ली संस्करण

साइबर ठगों की गैंग पकड़ी : तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन80 बार पढ़ा गया

जोधपुर। कमिश्ररेट की महामंदिर पुलिस ने साबइर ठगों की गैंग का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना भी पुलिस के हाथ लगा है। इनके खिलाफ चार स्टेट में साइबर ठगी के प्रकरण सामने आए है। अभियुक्तों के पास से दिल्ली पासिंग नंबर की कार, 28 एटीएम कार्ड, 16 चेकबुक और 6 पासबुक डायरियां भी बरामद हुई है। पकड़े गए अभियुक्तों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया गया है। महामंदिर पुलिस गहनता से इसकी जांच कर रही है।पुलिस उपायुक्त पूर्व आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर महामंदिर पुलिस की तरफ से प्रथम पोल महामंदिर से साइबर ठगों की गैंग को पकड़ा गया। एडीसीपी पूर्व वीरेेंद्रसिंह राठौड़, एसीपी पूर्व आईपीएस अभिषेक अंदासु, महामंदिर थानाधिकारी शिवलाल के सुपरविजन में गठित टीम ने दबिश देकर तीन लोगों को पकड़ा। पुलिस ने घटनास्थल से 28 एटीएम कार्ड, 16 चेकबुकें, 6 पासबुक डायरियों के साथ एक दिल्ली पासिंग नंबर की कार को बरामद किया है।महामंदिर थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि इसमें खाबड़ाखुर्द ओसियां का दिनेश पुत्र गोरधन जाट, पाली रोड विद्यानगर भगत की कोठी निवासी धीरज पुत्र रामलाल गौड़ एवं फलोदी जिले के जैसला भोजासर निवासी सुनील पुत्र ओमप्रकाश विश्रोई को गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ चार साइबर ठगी के प्रकरण अब तक सामने आए है। जिसमें बैंज्लूरू, हैदराबाद, नाडियाल आंध्रप्रदेश तेलंगाना शामिल है।पुलिस पड़ताल मेें अभी तक सामने आया कि इसमें ओसियां खाबड़ाखुद्र का दिनेश जाट इनका सरगना है। यह लोग इंडियन करेंसी को यूएसडीटी में कनवर्ट करते थे और फिर साइबर ठगी करते थे। सारा काम ऑन लाइन ही होता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर