मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · शाम 7:15 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव के बाद भी हिमंता बिस्वा सरमा से भयभीत है झामुमो : भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन85 बार पढ़ा गया
चुनाव के बाद भी हिमंता बिस्वा सरमा से भयभीत है झामुमो : भाजपा

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया ने कहा कि झामुमो के जेहन से अभी तक हिमंता बिस्वा सरमा का डर नहीं गया है। झामुमो के लोगों को अभी भी सपने में हिमंता आ रहे हैं। झामुमो महासचिव को यह याद रखना चाहिए कि हिमंता बिस्वा सरमा एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं। पहले उस लेबल पर झामुमो महासचिव आ जाएं फिर ऐसे बयानबाजी करें। सत्ता मिली है तो ज्यादा अहंकार न पालें। अपनी राजनीतिक मर्यादा का पालन करें।झामुमो को नसीहत देते हुए विजय चौरसिया ने कहा कि पूरे सूबे की कानून व्यवस्था तार-तार है। अपराध चरम पर है। जनता त्राहिमाम कर रही है। सूबे की महिलाएं मंईयां सम्मान के लिए कार्यालय-दर-कार्यालय भटक रही है, कोई सुनने वाला नहीं है। बिजली बिल माफी के नाम पर बिजली बिल के टैरिफ बढ़ा दिए जा रहे हैं। गरीब के घरों से बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं।चौरसिया ने कहा कि जिस तरह से इस सरकार के गठबंधन दलों में तालमेल का अभाव दिखता है। मंत्रियों के विभाग बंटवारे में जिस तरह से अलग-अलग सूची जारी हुई, सहज ही समझा जा सकता है कि यह सरकार कितने तालमेल से चलेगी। पांच वर्षों में गठबंधन की सरकार ने महिला आयोग, सूचना आयोग और मानवाधिकार आयोग जैसे अहम संवैधानिक आयोगों का भी गठन नहीं कर पाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर