मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:44 · नई दिल्ली संस्करण

बंद घर से 30 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन60 बार पढ़ा गया
बंद घर से 30 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम। टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह स्थित गायत्री नगर (ग्वाला बस्ती) में चोरों ने एक सुनियोजित तरीके से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात अपराधियों ने प्रसिद्ध सीमेंट कारोबारी अवधेश सिंह के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और कीमती सामान उड़ा लिए। घटना का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ, जब घर का कर्मचारी वहां पहुंचा और मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया।सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। चोरों ने एक-एक कर घर के छह कमरों के दरवाजों के ताले तोड़ दिए थे और भीतर रखी छह अलमारियों के लॉकर को भी बेरहमी से तोड़ डाला। कमरों में सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था, जिससे साफ है कि चोरों ने काफी समय लेकर आराम से पूरे घर की तलाशी ली।पीड़ित के पुत्र सुशील कुमार सिंह ने बताया कि उनका परिवार पिछले पांच दिनों से नामदा बस्ती स्थित दूसरे आवास पर एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि चोरों ने बेहद समझदारी से केवल कीमती गहनों को ही निशाना बनाया और घर में रखे कपड़ों या अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया।परिवार के अनुसार, अलमारियों में रखे लगभग 18 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं। इसके अलावा, अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ओर से उपहार में मिले करीब 800 से 900 ग्राम चांदी के सिक्के भी गायब हैं। चारों भाइयों के कमरों में रखे गहनों को भी चोरों ने साफ कर दिया।अवधेश सिंह ने बताया कि केवल उनके हिस्से के ही 8 से 10 लाख रुपये के जेवर थे। कुल मिलाकर चोरी की राशि 30 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घर और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपिताें की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर