मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 3:02 · नई दिल्ली संस्करण

गणतंत्र दिवस को लेकर रांची मंडल के रेलवे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा, आरपीएफ अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन16 बार पढ़ा गया
गणतंत्र दिवस को लेकर रांची मंडल के रेलवे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा, आरपीएफ अलर्ट

रांची। गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से रांची मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस से पूर्व ही रांची मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता और जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। स्टेशन परिसरों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है तथा नियमित गश्त के माध्यम से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।आरपीएफ की ओर से रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यात्रियों से अपील की गई है कि वे स्टेशन परिसर में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी अथवा नजदीकी रेलवे कर्मी को दें। साथ ही यात्रियों से अपने सामान की स्वयं निगरानी रखने, अनजान व्यक्तियों से किसी भी प्रकार का पैकेट या खाद्य पदार्थ स्वीकार न करने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया गया है।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ा दी है। इसके अलावा सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती और चौबीसों घंटे गश्त के जरिए स्टेशन परिसरों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।आरपीएफ ने यात्रियों से गणतंत्र दिवस के अवसर पर सजग, सतर्क और जागरूक रहते हुए रेलवे प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है, ताकि सुरक्षित रेल यात्रा को सुनिश्चित किया जा सके।------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर