मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:36 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू के 34वें डीआईजी बने आईपीएस किशोर कौशल, संभाला कार्यभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन68 बार पढ़ा गया
पलामू के 34वें डीआईजी बने आईपीएस किशोर कौशल, संभाला कार्यभार

पलामू। पलामू के 34वें पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी किशोर कौशल ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। पुलिस लाइन रोड स्थित डीआईजी कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।कार्यभार संभालने के दौरान पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रीष्मा रमेशन ने डीआईजी किशोर कौशल को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद डीआईजी ने कार्यालय के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और सभी को निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिस प्रशासन देने का आश्वासन दिया।मीडिया से बातचीत में डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि पलामू में बेहतर पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध और नक्सलवाद पर कड़ी चोट की जाएगी और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान किया और कहा कि समन्वय और अनुशासन से ही बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।डीआईजी ने आम नागरिकों से भी पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग से ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।उल्लेखनीय है कि आईपीएस अधिकारी नौशाद आलम के स्थानांतरण के बाद से पलामू डीआईजी का पद लंबे समय से रिक्त था। किशोर कौशल के कार्यभार संभालने के साथ ही जिले और प्रमंडल में पुलिस प्रशासन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।पुलिस महकमे में उनके अनुभव और सख्त कार्यशैली को देखते हुए यह माना जा रहा है कि आने वाले समय में पलामू में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।----------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर