मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 1:56 · नई दिल्ली संस्करण

घरेलू विवाद में विवाहिता ने की खुदकुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन138 बार पढ़ा गया
घरेलू विवाद में विवाहिता ने की खुदकुशी

कोडरमा। जिले के जयनगर थाना के ग्राम नवादा में घरेलू विवाद के बाद 23 वर्षीया कौशल्या कुमारी (पति अजीत यादव) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार सुबह सात बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, मृतका कौशल्या कुमारी का अपने ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मानसिक तनाव और घरेलू कलह के कारण उसने सुबह अपने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।घटना की सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर प्रतीक टोपनो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। मृतका का महज दो माह का एक पुत्र है, जिसके सिर से मां का साया उठ गया है। बताया जा रहा है कि कौशल्या कुमारी और अजीत यादव का विवाह 28 मई 2025 को था।समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मृतका के परिजनों की ओर से संबंधित थाने में कोई लिखित आवेदन या शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर