मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 11:07 · नई दिल्ली संस्करण

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव रद्द करने की हुई मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव रद्द करने की हुई मांग

पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच उत्सुकता के साथ-साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।मंगलवार को भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस पहुंचीं और चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी नौशीन खान के समर्थकों ने कई मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की गई है। रिंकू सिंह का कहना है कि उनके पोलिंग एजेंटों के साथ मारपीट की गई और कुछ बूथों पर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विरुद्ध बताते हुए चुनाव आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर चुनाव रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे भी आंदोलन करेंगी।दूसरी ओर, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और प्रत्याशी नौशीन खान के पति हिदायतुल्लाह खान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर बूथों पर अवरोध उत्पन्न कर चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को चुनाव प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए और अनावश्यक विवाद से बचना चाहिए। हिदायतुल्लाह खान ने अपने समर्थकों और टीम के सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए दावा किया कि जनता का समर्थन उनके साथ है और उन्हें अपनी जीत पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि अब केवल आधिकारिक परिणाम की घोषणा शेष है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर