मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड आंदोलनकारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं: पुष्कर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन7 बार पढ़ा गया
झारखंड आंदोलनकारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं: पुष्कर

रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा (एएसएम) के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा है कि झारखंड आंदोलनकारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महतो ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार से गुमला, बोकारो, रामगढ़ ,लातेहार ,चतरा ,गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम,जामताड़ा ,पलामू खूंटी जिला के उपायुक्तों पर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।

महतो ने कहा कि गृह विभाग के पत्र के आदेश को न मानकर झारखंड अलग राज्य के लिए संघर्ष, त्याग, बलिदान देने वाले भोले - भाले ,सच्चे- ईमानदार झारखंड आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र- सम्मान पत्र का वितरण न करके गुमला, बोकारो, रामगढ़ ,लातेहार ,चतरा ,गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम,जामताड़ा ,पलामू खूंटी जिला के उपायुक्तों ने उनका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र वितरण भी जहां हुए हैं वहां खंडित और अपुष्ट है एवं कम संख्या एवं अधिसूचना की संख्या का उल्लेख ही नहीं है। ये कार्य सरकार विरोधी षड्यंत्र और संघीय व्यवस्थाओं के मूल्यों एवं मर्यादाओं का भी उल्लंघन हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार मामले की गंभीरता को देखते हुए उपरोक्त सभी उपायुक्त के ऊपर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में गृह विभाग के आदेश का उल्लंघन और सरकार विरोधी कृत्य का बोध कोई न कर सके।

उन्होंने कहा कि तीन जनवरी 2026 को हजारों हजार की संख्या में आंदोलनकारी मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर मुख्यमंत्री आभार यात्रा पर जुटेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर