मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 2:26 · नई दिल्ली संस्करण

जेबीटी टीचर से आठ लाख की ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन18 बार पढ़ा गया
जेबीटी टीचर से आठ लाख की ठगी

फतेहाबाद। साइबर ठगों ने एक जेबीटी टीचर को ट्रेडिंग में इन्वेस्ट कर 400 प्रतिशत प्रॉफिट कमाने का लालच देकर आठ लाख से अधिक की राशि हड़प ली। टीचर को जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने इस बारे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद बुधवार को इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी बारे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाऊन, भट्टू मण्डी निवासी राकेश रोशन ने कहा है कि वह जेबीटी टीचर है। जून माह में उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप नंबर से कुवेरा प्राइम ट्रेडर्स तथा फिन ए वॉलेट ग्रुप ज्वाइन करने के लिए मैसेज आया। मैसेज में बताया गया था कि इस ग्रुप के माध्यम से ट्रेडिंग करके 300 से 400 प्रतिशत प्रॉफिट मिल सकता है। राकेश ने कहा कि लालच में आकर उसने 10 जून को अपने बैंक खाता से उनके द्वारा दिए गए आईडीएफसी बैंक के खाता में 5 हजार और 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 16 जून को उसने बताए गए खाते में 36 हजार रुपये, 18 जून को 47 हजार, 20 जून को 5 हजार रुपये, 23 जून को 2 लाख 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने 25 जून को 25 हजार रुपये, 27 जून को 10 हजार रुपये, 3 जुलाई को 10 हजार रुपये, 4 जुलाई को 3 लाख 10 हजार 800 रुपये भेज दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार इस तरह उसने कुल 8 लाख 28 हजार 800 रुपये आरोपिताें द्वारा दिए गए अलग-अलग बैंक खातों में डाल दिए। इसके बाद उसे ग्रुप से ब्लॉक कर दिया गया। इस पर उसने अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला और उसने इस बारे नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। अब इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी बारे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर