मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:56 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत, एक की मौत छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया
जमीन विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत, एक की मौत छह घायल

भागलपुर। जिले के सबौर थाना क्षेत्र के परघड़ी गांव में सोमवार काे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आज सुबह एक पक्ष से बद्रीनाथ मंडल समेत उनके परिजन अपने खेत का पटवन करने के महेशपुर बहियार पहुंचे थे। वहां पहले से घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के सिकंदर मंडल सहित उनके तीन पुत्र ने मिलकर धारदार हथियार से पटवन करने पहुंचे लोगों पर हमला बोल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य परिजन जब घटना स्थल पर पहुंचे तो उनकी भी जमकर पिटाई कर दी गई।घायलों में बुद्धिनाथ मंडल (51), पुत्र श्रवण कुमार (19), सचिन कुमार (22) और संदीप कुमार (19) शामिल हैं। इस घटना में मरने वाले का नाम अनुरुद्ध मंडल है। यह सभी एक पक्ष के लोग हैं। जबकि दूसरे पक्ष के सिकंदर मंडल, राजा कुमार और प्रमोद कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि सिकंदर मंडल जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करना चाह रहा है। जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था।घटना के संबंध में मृतक के परिजन मिथिलेश कुमार ने बताया कि आज सुबह खेत में पटवन करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगगों ने हमला कर दिया। स्थानीय लोग मारपीट की घटना को देख मौके पर बीच बचाव करने पहुंचे और घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया है। इलाज के अस्पताल ले जा रहे घटना में घायल अनुरुद्ध मंडल की मौत हो गई। जबकि सचिन कुमार का हालात गंभीर है। उधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लग गई। इधर घटना के बाद से मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर लेकर सबौर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। घटना की छानबीन की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर