मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · रात 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

प्लेऑफ से पहले हैदराबाद के खिलाफ लय हासिल करने उतरेगी केरला ब्लास्टर्स एफसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हैदराबाद । हैदराबाद एफसी की टीम आज शाम गाचीबोवली स्टेडियम में

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स एफसी का

सामना करेगी। जहां केरला ब्लास्टर्स पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुके

हैं, वहीं हैदराबाद एफसी अपने बेहद कठिन सीजन का आखिरी मैच खेलेगी। थांगबोई

सिंग्टो की देखरेख में टीम ने अब तक खेले गए 21 मैचों में एकमात्र जीत

हासिल की है।

हैदराबाद के आठ अंक हैं, उनका अपने अभियान के

दूसरे हाफ का बड़ा हिस्सा नए युवा घरेलू खिलाड़ियों को मौके देने में बीता,

जिन्होंने दमखम दिखाने की कोशिश की है। केरला ब्लास्टर्स एफसी ने अपने

सीजन के दूसरे हाफ में खराब प्रदर्शन करके अपने अभियान की ठोस शुरुआत को

बेकार कर दिया।

हालांकि ब्लास्टर्स प्लेऑफ में जगह बना चुके

हैं, लेकिन ऐसा संभव है कि वे छठे स्थान पर लीग के अगले चरण में जाएं यदि

चेन्नइयन एफसी ने अपने अंतिम लीग मैच में एफसी गोवा को हरा दिया। केरला

ब्लास्टर्स एफसी के लिए, यह मुकाबला लय हासिल पाने का अवसर होगा क्योंकि

हाल ही में वे पिछले पांच मैचों में चार हार और एक ड्रा के बाद अपनी लय से

भटक गए हैं।

हैदराबाद एफसी के मुख्य कोच थांगबोई सिंग्टो ने

गुरूवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “कुछ टीमों के पास ऐसे

खिलाड़ी होते हैं जो उनके लिए अंतर पैदा करते हैं। हमारे पास युवा

खिलाड़ियों का एक समूह है और हमने अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की है और

पिच पर संदेश पहुंचाया है।”

केरला ब्लास्टर्स एफसी के

सर्बियाई हेड कोच इवान वुकोमानोविक ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

“हमें अच्छी स्थिति और सकारात्मक लय में रहना होगा ताकि हम प्लेऑफ के लिए

तैयार रहें। कुछ खिलाड़ी चोटों के बाद वापसी कर रहे हैं, इसलिए हमें सावधान

रहना होगा।”

बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मैच

खेले गए हैं, जिनमें केरला ब्लास्टर्स ने 5 और हैदराबाद एफसी ने 3 में जीत

दर्ज की है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर