मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:57 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: टिम डेविड ने ट्रेविस हेड का तोड़ा रिकॉर्ड, सहवाग-साल्ट को भी छोड़ा पीछे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन57 बार पढ़ा गया
आईपीएल 2026: टिम डेविड ने ट्रेविस हेड का तोड़ा रिकॉर्ड, सहवाग-साल्ट को भी छोड़ा पीछे

बेंगलुरु। आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ हो रही है। एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में टिम डेविड ने 17 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलने के साथ ही खास मुकाम हासिल कर लिया है।

टिम डेविड ने आईपीएल में एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। डेविड इस लीग में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल में एक हजार रन 560 गेंदें खेलकर पूरे किए हैं। वहीं, आईपीएल में सबसे कम गेंदें खेलकर एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम दर्ज है।

उन्होंने आईपीएल में एक हजार रन 545 गेंदें खेलकर पूरे किए थे।

टिम डेविड ने इस मामले में ट्रेविस हेड, फिल साल्ट, हेनरिक क्लासन और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। हेड ने आईपीएल में 1,000 रन 575 गेंदें खेलकर पूरे किए थे, जबकि फिल साल्ट ने यह मुकाम 575 गेंदें खेलकर हासिल किया था। वहीं, सहवाग ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक हजार रन 604 गेंदों में पूरे किए थे।

हालांकि, टिम डेविड बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 17 गेंदों का सामना करने के बाद 26 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत शानदार रही। विराट कोहली और फिल साल्ट की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 52 रन जोड़े। कोहली ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाए। वहीं, साल्ट ने 38 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली।

अपनी इस पारी में साल्ट ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। देवदत्त पडिक्कल ने 18 रनों का योगदान दिया, तो कप्तान रजत पाटीदार 4 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर