मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:13 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: ड्रेसिंग रूम में रियान परान ने किया वेप का इस्तेमाल, बर्ताव पर उठे सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन20 बार पढ़ा गया
आईपीएल 2026: ड्रेसिंग रूम में रियान परान ने किया वेप का इस्तेमाल, बर्ताव पर उठे सवाल

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ बुधवार को न्यू चंडीगढ़ में मुकाबले के दौरान राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेप का इस्तेमाल करते हुए कैमरे पर कैद हुए।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के आचरण को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गईं।

भारतीय कानून के अनुसार, 'इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम' (पीईसीए) 2019 के तहत वेप या ई-सिगरेट का उपयोग करना गैर-कानूनी है। यह अधिनियम भारत में ई-सिगरेट और वेप के उत्पाद, बिक्री, खरीद, आयात और विज्ञापन पर रोक लगाता है।

आईपीएल के एक सूत्र ने बुधवार को 'आईएएनएस' से कहा, "रियान पराग पर इसके लिए प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। अगर उन्हें स्मोकिंग या वेपिंग करनी थी, तो वह बाथरूम या लोगों की नजरों से दूर किसी जगह पर ऐसा कर सकते थे।

उन्होंने जो किया, उससे बहुत गलत संदेश जाता है। साथ ही, यह दूसरी बार है जब राजस्थान रॉयल्स को मैदान के बाहर की वजह से जवाब देना पड़ रहा है। इससे पहले रोमी भिंडर के डिवाइस इस्तेमाल मामले पर भी टीम घिरी थी।"

पराग से जुड़ा यह विवाद कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जब भिंडर पर आईपीएल मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था और कड़ी चेतावनी दी गई थी।

यह घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में हुई थी।

आईपीएल के एक अन्य अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि खिलाड़ियों के लिए अपने व्यवहार और हरकतों के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी है, खासकर ऐसे माहौल में जहां कई ब्रॉडकास्ट कैमरे मौजूद होते हैं और छोटी से छोटी चीज भी रिकॉर्ड हो जाती है।

अधिकारी ने कहा, "जब इतने सारे कैमरे आसपास हों, तो खिलाड़ियों को समझना चाहिए कि कुछ भी कैद हो सकता है। इसलिए मैच के दौरान अच्छा व्यवहार करना खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है।

रियान पराग थोड़ा और सावधान रह सकते थे, खासकर इसलिए क्योंकि वह टीम के कप्तान हैं और कम उम्र में एक सफल एलीट खिलाड़ी के रूप में पहचान बना चुके हैं। वह भारत के लिए भी खेल चुके हैं। किसी शीर्ष खिलाड़ी का इस तरह की हरकत करते हुए पकड़ा जाना बहुत बड़ी बात है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर