मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:09 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: ऐतिहासिक बना आरआर बनाम एसआरएच मुकाबला, छक्कों का नया रिकॉर्ड हुआ कायम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन112 बार पढ़ा गया
आईपीएल 2026: ऐतिहासिक बना आरआर बनाम एसआरएच मुकाबला, छक्कों का नया रिकॉर्ड हुआ कायम

न्यू चंडीगढ़। आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 47 रनों से हराया। इस मुकाबले में छक्कों का नया रिकॉर्ड कायम हुआ। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने कुल मिलाकर इस मैच में 26 छक्के लगाए।

आईपीएल के एक प्लेऑफ मुकाबले में लगे यह सर्वाधिक छक्के भी हैं। इससे पहले साल 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच हुए एलिमिनेटर मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर 25 छक्के लगाए थे। बुधवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने कुल 17 छक्के लगाए, जिसमें से 12 छक्के वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आए। वहीं, एसआरएच के बल्लेबाजों ने मैच में कुल 9 छक्के लगाए।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों में 125 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। यशस्वी ने 29 गेंदों में 29 रन बनाए। वहीं, वैभव ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए महज 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली। वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और 12 छक्के लगाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए।

कप्तान रियान पराग ने 12 गेंदों में 26 रन बनाए, तो रविंद्र जडेजा ने 9 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाए।

244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 196 रन बनाकर ऑलआउट हुई। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, ट्रेविस हेड 17 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। ईशान किशन ने 11 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके।

हेनरिक क्लासेन एलिमिनेटर मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए।

नीतीश कुमार रेड्डी ने एसआरएच की ओर से सर्वाधिक 38 रन बनाए, तो साहिल अरोड़ा ने 35 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में शिवांग कुमार ने 27 रन बनाए। आरआर की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर