मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · रात 3:12 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी, 10 शहरों में यलो अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन19 बार पढ़ा गया
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी, 10 शहरों में यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के 10 शहरों में तेज सर्दी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।को देखते हुए जयपुर सहित प्रदेश के आठ जिलों में कक्षा 5वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी आज भी जारी रही। हालांकि, मौसम विभाग ने मकर संक्रांति के बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई है।सोमवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान माइनस में मापा गया। छह शहरों में सुबह बर्फ जम गई, जबकि 10 से अधिक शहरों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं, दिन में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई।तेज सर्दी के साथ घना कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।मंगलवार सुबह चित्तौड़गढ़, उदयपुर सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई। उदयपुर में खराब मौसम की आशंका को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। वहीं, एनसीआर से सटे जिलों में बर्फीली हवा के साथ पाला जमने की स्थिति भी देखने को मिली।पिछले 24 घंटे में सीकर, चूरू, जैसलमेर, झुंझुनूं, बीकानेर, श्रीगंगानगर और फलोदी के कई इलाकों में सुबह बर्फ जम गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में माइनस एक डिग्री और फतेहपुर में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।इसके अलावा झुंझुनूं, लूणकरणसर, दौसा, करौली, सिरोही, नागौर, गंगानगर, चूरू, जैसलमेर, सीकर, पिलानी और अलवर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे रहा।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 15 जनवरी के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे सुबह-शाम की गलनभरी सर्दी से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर