मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:51 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर: आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक राजस्व अधिकारी और परिवार की संपत्ति कुर्क

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन84 बार पढ़ा गया
इंदौर: आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक राजस्व अधिकारी और परिवार की संपत्ति कुर्क

इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार और उनके परिवार के नाम पर दर्ज 1.06 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (प्रोविजनल अटैच) कर लिया है। यह कार्रवाई राजेश परमार द्वारा अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की गई है।

ईडी द्वारा कुर्क की गई संपत्तियों में एक आवासीय मकान, कई प्लॉट, एक फ्लैट और कृषि भूमि शामिल हैं, जो राजेश परमार और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज हैं।

ईडी ने यह जांच भोपाल की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और धारा 13(1)(बी) सहपठित धारा 13(2) के तहत दर्ज किया गया था।

एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि राजेश परमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने और अपने परिजनों के नाम पर ऐसी संपत्तियां अर्जित कीं, जो उनकी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में कहीं अधिक हैं।

जांच में सामने आया कि वर्ष 2007 से 2022 के बीच लगभग 1.66 करोड़ रुपए की संपत्तियां खरीदी गईं, जो उनकी ज्ञात आय से लगभग 175 प्रतिशत अधिक थीं। इस मामले में संदिग्ध अपराध की आय का मूल्य लगभग 1.21 करोड़ रुपए आंका गया है।

ईडी की जांच में पाया गया कि अवैध गतिविधियों से अर्जित धन का उपयोग सीधे अचल संपत्तियां खरीदने में किया गया। इसके अलावा, राजेश परमार और उनके परिवार के बैंक खातों में बड़ी मात्रा में नकद जमा कराए गए, ताकि धन के वास्तविक स्रोत को छिपाया जा सके। बाद में इस रकम को बैंक ट्रांसफर के माध्यम से विभिन्न खातों में भेजकर संपत्ति खरीदने में उपयोग किया गया।

पीएमएलए के तहत पूछताछ के दौरान राजेश परमार संपत्तियों की खरीद के लिए उपयोग किए गए धन के वैध स्रोत के संबंध में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण या दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। ईडी ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर