मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, पीएम मोदी की वैश्विक पहचान मजबूत: शाहनवाज हुसैन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन31 बार पढ़ा गया
भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, पीएम मोदी की वैश्विक पहचान मजबूत: शाहनवाज हुसैन

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भारत की आर्थिक प्रगति, केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक भूमिका पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया के एक प्रभावशाली वैश्विक नेता बन चुके हैं और उनकी आवाज हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुनी जाती है।

भारत के जीडीपी ग्रोथ पर बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भारत एक तेजी से आगे बढ़ता हुआ देश है। देश के पास आज मजबूत सैन्य शक्ति भी है और उतनी ही मजबूत आर्थिक क्षमता भी। यही वजह है कि भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह लगातार मजबूत कर रहा है।

इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने 'विकसित भारत जी राम जी योजना' को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि इस योजना में कई सकारात्मक और जनहित से जुड़े प्रावधान हैं। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी बढ़ाने जैसे अहम पहलू इस बिल का हिस्सा हैं। बावजूद इसके, उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को इस योजना से आपत्ति सिर्फ इसलिए है क्योंकि इसके नाम में 'राम' शब्द जुड़ा हुआ है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विकास से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन विपक्ष हर अच्छे कदम का विरोध करने का रास्ता तलाश लेता है। यह योजना गांवों के विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभाएगी।

इसी बीच, शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री मोदी के एक 'एक्स' पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रिपोस्ट भी किया, जिसमें सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का जिक्र है।

पीएम मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि यह अवसर भारत माता के उन अनगिनत सपूतों को याद करने का पर्व है, जिन्होंने कभी अपने सिद्धांतों और मूल्यों से समझौता नहीं किया। चाहे समय कितना ही कठिन और भयावह क्यों न रहा हो, उनका संकल्प हमेशा अडिग रहा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट के जरिए यह भी कहा कि हमारी सभ्यता और सांस्कृतिक चेतना के प्रति उनकी निष्ठा अटूट रही। एक हजार वर्षों की अटूट आस्था का यह अवसर देश की एकता के लिए लगातार प्रयास करते रहने की प्रेरणा देता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर