मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

बढ रहे अपराध के खिलाफ विपक्ष ने निकाला प्रतिवाद मार्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा,। बिहार में बढ रहे अपराधियों के खूनी तांडव के खिलाफ

विपक्षी गठबंधन के राज्यव्यापी प्रतिवाद के तहत नवादा में भी विरोध

प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश सिंह उर्फ मंटन सिंह

, राजद अध्यक्ष उदय यादव ,भाकपा (माले) जिला सचिव काॅ. भोला राम , माकपा

के जिला सचिव काॅ. नरेशचंद्र शर्मा भाकपा के जिला सचिव काॅ. जयनंदन सिंह के

संयुक्त नेतृत्व में प्रतिवाद नगर भवन से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों

से होते हुए प्रजातंत्र चौक पहुंचकर अंबेडकर पार्क में सभा में तब्दील हो

गया। विरोध में नीतिश कुमार इस्तीफा दो , बिहार में हत्या के जिम्मेवार

नीतीश-मोदी शर्म करो आदि नारा बुलंद किया।

सभा को संबोधित करते हुए

महागठबंधन के नेता व कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ

मन्तन सिंह ने नीतीश -मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि अपराधी बेलगाम हो गया

है , अपराधियों के रहमोकरम पर चलने वाली सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है।

आए

दिन हत्या , बलात्कार , डकैती ,राहजनी आम घटना हो गई है । पुरा बिहार आज

भयाक्रांत है । प्रशासन नामकी कोई चीज नही रह गई है । अपराधियों में शासन

का डर नही है । वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जितन सहनी को घर में

घुसकर निर्मम हत्या से पुरे अस्तब्ध है।

नेताओ ने कहा नवादा ज्वलंत

उदाहरण है मुखिया पप्पु मांझो नारदीगंज मुखिया पर जान लेवा हमला । मजदूरी

मांगने पर बजरंगी चौहान की लाठी से पीट - पीटकर हत्या किया जाना। सरकार की

कलई खोल दी है । फेल हो चुके नीतीश को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना

चाहिए।

मौके पर माले के अजीत कुमार मेहता , अरूण कुशवाहा , सुदामा

देवी सावित्री देवी , रमेश पासवान , श्रीकांत महतो , अनुज प्रसाद समेत

सैकङों की संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर