मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:06 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली और फरीदाबाद में सौतेले पिता की नफरत कहर बनकर बरसी, दो मासूमों की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली और फरीदाबाद में सौतेले पिता की नफरत कहर बनकर बरसी, दो मासूमों की हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में घरेलू हिंसा की दो घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया है। इन मामलों में दो पिताओं पर अपने सौतेले बेटों की हत्या करने का आरोप है। एक घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क की है और दूसरी हरियाणा के फरीदाबाद की।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 12 साल के अल्तमश का शव जंगल वाले क्षेत्र में मिला। अल्तमश सातवीं कक्षा का छात्र था। आरोप है कि उसका सौतेला पिता उसे स्कूल से बहला-फुसलाकर ले गया और फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, बच्चे के साथ बहुत बेरहमी की गई। उसकी आंखें निकाल दी गई थीं और उसका एक हाथ भी टूटा हुआ था।

अल्तमश की मां ने बताया कि आरोपी अक्सर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था, लेकिन उन्होंने शुरू में इसे गंभीरता से नहीं लिया।

मां ने कहा, “उसे हमेशा मेरे बच्चों से नफरत थी। वह मेरे बेटे को स्कूल से लेकर गया और उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने यह सब करने के बाद मुझे वीडियो कॉल करके खुद बताया।”

अल्तमश के भाई अमन को इस भयानक अपराध के बारे में तब पता चला, जब आरोपी ने सुबह करीब 3 बजे बच्चे की लाश की एक तस्वीर भेजी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीमों को लगाया है और आरोपी का पता लगाने के लिए उसके जान-पहचान वालों से पूछताछ की जा रही है।

वहीं हरियाणा के फरीदाबाद में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फरीदाबाद के सेक्टर 58 इलाके में पुलिस ने 25 जनवरी को एक व्यक्ति को उसके दो साल के सौतेले बेटे की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह बच्चा त्नी की पहली शादी से पैदा हुए तीन बच्चों में से एक था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी को बच्चे से नफरत थी और वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उसे मारता-पीटता था। घटना वाले दिन उसने बच्चे को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह बेहोश हो गया। परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बच्चे के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे साफ होता है कि उसके साथ लंबे समय तक और बहुत बेरहमी से मारपीट की गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर