मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:11 · नई दिल्ली संस्करण

आईआईटी कानपुर ने नीट 2025 प्रतियोगी छात्रों के लिए लांच किया मुफ़्त क्रैश कोर्स 'साथी'

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन6 बार पढ़ा गया
आईआईटी कानपुर ने नीट 2025 प्रतियोगी छात्रों के लिए लांच किया मुफ़्त क्रैश कोर्स 'साथी'

कानपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी कानपुर) ने शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर नीट 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 'साथी' SATHEE का 30 दिवसीय निःशुल्क क्रैश कोर्स लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म उच्च गुणवत्ता वाले लर्निंग रिसोर्सेज और एआई संचालित असेसमेंट टूल्स के साथ छात्रों को पर्सनलाइज्ड लर्निंग का अनुभव देता है और उनके ज्ञान में मौजूद खामियों को दूर करने में मदद करता है। यह क्रैश कोर्स पूरी तरह से निःशुल्क है और सभी छात्रों को, चाहे वे देश के किसी भी कोने में हों या किसी भी आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हों, समान अवसर प्रदान करता है।इस पहल के ज़रिए नीट के छात्राें तक आईआईटियन्स और एआईआईएमएस के विशेषज्ञ फैकल्टी द्वारा तैयार विषय-विशेष व्याख्यान (रिकॉर्डेड लेक्चर्स) पहुंच पाएंगे। प्लेटफॉर्म पर पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और उनके विस्तृत उत्तर भी उपलब्ध हैं। साथ ही, कोर्स में डेली क्विज़ और एक संपूर्ण मॉक टेस्ट सीरीज़ भी शामिल है, जो परीक्षा के माहौल को दोहराकर छात्रों को आत्मविश्वास बढ़ाने, प्रदर्शन सुधारने और अपनी तैयारी को आंकलन करने में सहायता करता है।यह कोर्स भारत और विदेशों के नीट अभ्यर्थियों को आवश्यक टूल्स, सहयोग और स्टडी मैटेरियल्स उपलब्ध करवाकर उन्हें देश की सबसे प्रतिस्पर्धी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सशक्त बनाना चाहता है।कोर्स अब लाइव है और छात्र इसे https://satheeneet.iitk.ac.in पर या SATHEE मोबाइल ऐप (आईओएस और एंड्राइड दोनों पर उपलब्ध) के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर