मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद :दस्तावेज बदल कर दूसरे के नाम से लोन, पुलिस ने दबाेचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन4 बार पढ़ा गया

फतेहाबाद,। किसी दूसरे व्यक्ति के दस्तावेजाें के साथ छेड़छाड़ कर बैंक से लोन लेने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित श्रीवास्तव पुत्र राजकुमार निवासी गणपति स्मार्ट सिटी, सिकंदना, जिला आगरा के रूप में हुई है। गुरुवार काे जानकारी देते हुए साइबर थाना फतेहाबाद प्रभारी सतीश ने बताया कि पुलिस ने इस बारे 28 अगस्त को टिब्बा कालोनी रतिया निवासी प्रवीन कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके एचडीएफसी बैंक के सेविंग अकाउंट से अज्ञात व्यक्ति ने उसके डॉक्युमेंट के साथ छेड़छाड़ कर 15 लाख का पर्सनल लोन ले लिया है।इस लोन खाते में उसका, उसके पिता का नाम व पैन कार्ड उसका है जबकि एड्रेस, सैलरी, स्लिप, फोटो, मोबाइल नंबर व एक बैंक खाता दूसरे आदमी का है। उसने लोन अमाउंट दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर करवा ली है और किस्तें भी भर रहा है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल की और अहम सुराग जुटाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर