मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:52 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में बर्फीली हवाओं का कहर, कई जिलों में कोल्ड-वेव और घने कोहरे का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन3 बार पढ़ा गया
राजस्थान में बर्फीली हवाओं का कहर, कई जिलों में कोल्ड-वेव और घने कोहरे का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की सर्दी का दौर तेज हो गया है। रविवार को प्रदेश में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन और सबसे ठंडी रात रही। माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर रहा। वहीं जयपुर, सीकर, पिलानी (झुंझुनूं) और झुंझुनूं में सीजन की सबसे सर्द रात रही।सोमवार सुबह जयपुर शहर के बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। आमेर फोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में धुंध की मोटी चादर रही। राज्य के सात शहरों में रात का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ, जबकि 18 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम रहा।कोटा और बारां में रविवार को पूरे दिन सूरज नहीं निकला। यहां दिन का अधिकतम तापमान क्रमशः 13.3 और 13.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। दिन में भी लोगों को रात जैसी गलनभरी सर्दी महसूस हुई।जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के जिलों में भी इसी तरह की स्थिति रही।उदयपुर के शहरी इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी काफी कम हो गई। यह इस सर्दी के मौसम का पहला मौका है जब शहर के भीतर इतनी घनी धुंध देखने को मिली। इससे पहले उदयपुर–चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर कई दिनों से कोहरे का असर बना हुआ था।सीकर जिले में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी करीब 50 मीटर तक सिमट गई। न्यूनतम तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस मापा गया। फतेहपुर (सीकर) में तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया, जिससे खेतों में ओस की बूंदें जम गईं। डीडवाना-कुचामन, परबतसर और आसपास के इलाकों में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। सुबह सात बजे के बाद कोहरा और घना हो गया, जिससे सड़कों पर वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी।रविवार को कोटा, सीकर, जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर, बारां और पाली में कोल्ड-डे मापा गया।जयपुर और सीकर में अधिकतम तापमान 18.5, पिलानी में 18.3, वनस्थली (टोंक) में 17.6 और पाली के जवाई बांध क्षेत्र में 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। जयपुर संभाग के जिलों में चार दिनों तक कोल्ड-वेव का असर बना रहेगा।मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। सीकर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, जयपुर और टोंक में कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सात और आठ जनवरी को भी चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर और जयपुर में कोल्ड-वेव की चेतावनी रहेगी। प्रदेश में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर