मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:04 · नई दिल्ली संस्करण

आईसीसी मैच रेफरी ने नागपुर और दिल्ली की पिचों को दी औसत रेटिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आईसीसी मैच रेफरी ने नागपुर और दिल्ली की पिचों को दी औसत रेटिंग

नई दिल्ली, 24 फ़रवरी । आईसीसी मैच रेफरी ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम और राष्ट्रीय राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम की पिचों को 'औसत' रेटिंग दी है। दोनों ही स्थानों पर भारतीय टीम ने केवल तीन दिनों के भीतर ही मैच जीत लिया और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बरकरार रखी।

मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने दोनों ट्रैक के बारे में कोई प्रतिकूल रिपोर्ट नहीं दी है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने नागपुर ट्रैक की जमकर आलोचना की थी, जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दोनों पारियों में क्रमशः 177 और 91 रन बनाए थे, भारत अपनी एकमात्र पारी में 400 रन बनाने में सफल रहा था।

दिल्ली में, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज तीसरे दिन ट्रैक के उतार-चढ़ाव से तालमेल नहीं बिठा पाए और दूसरी पारी के आखिरी नौ विकेट 52 रन पर गंवा दिए थे।

"औसत" रेटिंग का मतलब है कि स्थल को कोई डिमेरिट अंक नहीं दिया गया है। रेटिंग को छह अलग-अलग वर्गों, बहुत अच्छा, अच्छा, औसत, औसत से नीचे, खराब और अयोग्य में बांटा गया है।

केवल जब एक पिच को औसत से नीचे, खराब या अनुपयुक्त माना जाता है, तो डिमेरिट अंक दिया जाता है। नागपुर स्थल को एक बार पहले निलंबित कर दिया गया था जब भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच दो दिनों में समाप्त हो गया था और पहले घंटे से ही बॉल काफी टर्न ले रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर