मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:21 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: जनरल स्टोर में लगी आग, दो बच्चों समेत तीन की जलकर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन58 बार पढ़ा गया
बिहार: जनरल स्टोर में लगी आग, दो बच्चों समेत तीन की जलकर मौत

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड स्थित बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव में एक दो मंजिला होलसेल जनरल स्टोर में शुक्रवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और मकान में रखे सारे सामान जलने लगे। हादसे में दो मासूम बच्चों के अलावा दुकान के एक स्टाफ सहित तीन लोगों की आग में झुलसने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान दुकानदार राजकुमार साह के पुत्र रुद्र कुमार और पुत्री सृष्टि के अलावा दुकान के स्टाफ प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।

बताया गया कि यह घटना आधी रात के बाद की है। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आग की सूचना मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शनिवार सुबह आठ बजे तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी रही। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दुकान में भारी मात्रा में किराना एवं अन्य सामान रखा हुआ था, जो जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और अफरा-तफरी का माहौल है।

प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सिकरहना डीएसपी उदयशंकर ने शनिवार को बताया कि एक दो मंजिला दुकान में आग लगी थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग लगने की घटना में दो बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हुई है। आग में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर