मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · शाम 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

जब से कनाडा ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया, तब से मैं इस पल को महसूस कर रहा हूं: युवराज सामरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जब से कनाडा ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया, तब से मैं इस पल को महसूस कर रहा हूं: युवराज सामरा

चेन्नई। महज 19 वर्षीय युवराज समारा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मुकाबले में 110 रन की पारी खेलकर खेल के सबसे बड़े मंच पर अपनी शानदार छाप छोड़ी है।

अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरे इस किशोर खिलाड़ी ने अपनी उम्र से कहीं ज्यादा शांत और शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने 58 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रचा। वह 19 साल और 141 दिन की उम्र में टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्धशतक और शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

यह टूर्नामेंट में किसी एसोसिएट देश के खिलाड़ी का पहला शतक भी है।

इस यादगार पारी के बारे में बताते हुए सामरा ने कहा, "सच कहूं तो, जब से हमने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था, तब से मैं इस पल को महसूस कर रहा था। हर एक दिन, मैं इस स्टेज पर सेंचुरी लगाने का सपना देखता था। यहां, अपनी पहली मौजूदगी में, और इस वर्ल्ड कप में सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर ऐसा करना एक सपना सच होने जैसा है।

युवराज ने 65 गेंदों में 6 छक्के और 11 चौके लगाए। इस दौरान दिलप्रीत बाजवा के साथ 13.6 ओवरों में 116 रन की साझेदारी की। इसके बाद नवनीत धालीवाल के साथ 22 गेंदों में 22 रन जुटाए। इन साझेदारियों के दम पर टीम ने 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। महज 30 के स्कोर पर कीवी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गिर चुके थे।

इसके बाद रचिन रवींद्र ने ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 गेंदों में 146 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। भले ही टीम ने मैच गंवा दिया, लेकिन युवराज ने दिल जीत लिया।

युवराज सामरा के पिता भारत के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के इतने बड़े फैन हैं कि उन्होंने अपने बेटे का नाम भी उन्हीं पर रखा। खुद युवराज सामरा पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं।

अपनी इस शानदार पारी को लेकर युवराज ने कहा, "यह पारी खेलकर जबरदस्त लग रहा है। अभी मेरे अंदर बहुत सारे इमोशन हैं, मैं उन्हें शब्दों में बयां नहीं कर सकता। युवराज सिंह ऐसे इंसान हैं जिन्हें मैं बचपन से देखता आया हूं, इसलिए उनका जिक्र होना भी खास है। काश मेरे पापा आज यहां होते और घर से मुझे देख रहे होते, यह पारी उनके लिए है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर