मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

रविवार, 25 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:02 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित : अमित शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन6 बार पढ़ा गया
मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नई दिल्ली में हाल के नक्सल विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें इन अभियानों की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारत को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित है।केंद्रीय गृह मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूंगा। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।”उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देशन में सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ में माओवादी विरोधी अभियानों का संचालन कर रहे हैं। इसके तहत, छत्तीसगढ़ पुलिस (नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और बीजापुर जिलों की डीआरजी इकाइयों सहित) द्वारा 18 से 21 मई तक अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में ऑपरेशन चलाया गया। 21 मई को बोटेर गांव के जंगलों में मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के महासचिव और पोलित ब्यूरो सदस्य बसवाराजू उर्फ गगन्ना सहित 27 नक्सली मारे गये, साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर