मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:20 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में बना हाइटेक कंट्रोल रूम -पल-पल के वोटिंग पर रखी जा रही है नजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन1 बार पढ़ा गया

पटना।लोकसभा चुनाव 2024 अंतर्गत बिहार में प्रथम चरण में चार लोकसभा क्षेत्र मतदान हो रहा है। पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में एक हाइटेक कंट्रोल रूम बनाया गया है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी खुद नियंत्रण कक्ष के जरिये से निर्वाचन गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं। मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। बिहार में पहले चरण के चार लोकसभा सीटो पर मतदान शुरू हो चुका है, सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है ।चारो लोकसभा में कुल 7903 मतदान केंद्र बनाए गए है ,सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग की पैनी नजर है इसको लेकर निर्वाचन आयोग के कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है ,कंट्रोल रूम में संसदीय क्षेत्र के हिसाब से डेस्क बनाया गया है और कर्मियों की तैनाती की गई है।

बिहार में पहले चरण में चार लोकसभा सीटों नवादा, औरंगाबाद, जमुई और गया में मतदान चल रहा है. चारों सीटों पर 38 प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला जनता इवीएम का बटन दबा कर रही है। चारों सीटों पर सुबह 7 बजे से 6,097 पोलिंग बूथ पर वोटिंग शुरू हो गई है।

मतदान केंद्र से कोई शिकायत आने पर तुरंत एक्शन लिया जा रहा है।कंट्रोल रूम में न्यूज चैनल पर भी नजर है। न्यूज चैनल पर आने वाली खबर और सूचना पर कार्रवाई की जा रही है।उधर,मतदान केंद्रों से लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई है। टेलीविजन ,सोशल मिडिया पर नजर के साथ मतदान केंद्रों पर आयोग की सीधा नजर है। लगभग 3900 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर